बच्चों में बढ़ती Violence: आखिर बचपन इतना Aggressive क्यों हो रहा है?
पंचकूला के एक स्कूल में Class 3 के बच्चे द्वारा KG में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची पर किया गया कथित हिंसक हमला बेहद चिंताजनक है।
एक 8 साल के बच्चे का इस हद तक Aggressive Behaviour दिखाना हमें सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर बच्चों में इतनी Violence कहां से आ रही है?
एक Counselling Practitioner के नजरिए से हमें इस घटना को सिर्फ दो बच्चों की लड़ाई समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमें बच्चों के Behaviour के पीछे छिपे Emotional और Environmental Factors को समझने की जरूरत है।

आखिर बच्चे इतने Aggressive और Violent क्यों हो जाते हैं?
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:
Family Environment: घर में बार-बार लड़ाई, गाली-गलौज, मारपीट या गुस्से वाला माहौल देखना।
Mobile & Violent Content: मोबाइल, वीडियो गेम्स और सोशल मीडिया पर हिंसक Content का ज्यादा Exposure।
Emotional Neglect: बच्चों की Feelings को न समझना, उनकी बातों को अनसुना करना और उन्हें पर्याप्त Attention न देना।
Lack of Empathy: दूसरों की Feelings और तकलीफ को समझने की क्षमता विकसित न होना।
Bullying & Peer Pressure: खुद Bullying का शिकार होना या दोस्तों के बीच अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करना।
Poor Anger Management: गुस्सा, जलन, Frustration और Rejection को सही तरीके से Handle करना न सीख पाना।
हालांकि, हर बच्चे के Behaviour के पीछे एक ही कारण नहीं होता। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले बच्चे की पूरी Emotional और Family Background को समझना जरूरी है।
Parents के लिए कुछ जरूरी बातें!
अपने बच्चों की सिर्फ Studies, Marks और Activities पर ही नहीं, उनके Behaviour पर भी नजर रखिए।
क्या बच्चा छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा गुस्सा करता है?
क्या वह दूसरों को मारता है या चोट पहुंचाने की कोशिश करता है?
क्या उसे दूसरों का मजाक उड़ाने या उन्हें परेशान करने में मजा आता है?
क्या वह अपनी गलती स्वीकार नहीं करता?
क्या उसके Behaviour में अचानक बदलाव आया है?
क्या वह Violence को Normal या Entertainment की तरह देखने लगा है?
इन संकेतों को Ignore मत कीजिए। बच्चे को सिर्फ डांटने या सजा देने के बजाय उससे बात करें, उसकी Feelings समझें, Healthy Boundaries बनाएं और जरूरत पड़ने पर Professional Help लें।
Remember: बच्चों को सिर्फ अच्छे Marks और Successful Career के लिए तैयार करना काफी नहीं है। उन्हें Empathy, Respect, Emotional Intelligence और Anger Management भी सिखाना उतना ही जरूरी है।
एक बच्चे का Violent Behaviour सिर्फ दूसरों की Safety के लिए चिंता का विषय नहीं है, बल्कि उस बच्चे के Emotional और Psychological Development के लिए भी मदद का संकेत हो सकता है।
हमें बच्चों को सिर्फ Successful नहीं, बल्कि Sensitive, Responsible और Emotionally Strong इंसान बनाना है।
बच्चों के Behaviour को समय रहते समझिए, क्योंकि कई बार उनका Behaviour वह सब कह रहा होता है, जिसे वे शब्दों में बता नहीं पाते।
Shallu DuggalCounselling Practitioner | Human Behaviour Counselor


Comments